विद्यालय के छत पर गिरे पेड़ से दुर्घटना की आशंका
नगर के वार्ड 12 स्थित हिसुआ डीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय के भवन की छत पर गिरा विशाल पेड़ को दो वर्ष बीत जाने के बावजूद विभागीय अनदेखी के कारण नहीं हटाया गया।
नवादा। नगर के वार्ड 12 स्थित हिसुआ डीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय के भवन की छत पर गिरा विशाल पेड़ को दो वर्ष बीत जाने के बावजूद विभागीय अनदेखी के कारण नहीं हटाया गया। जिस कारण कभी भी दुर्घटना हो सकती है। विद्यालय के बच्चे इसके नीचे खेलते हैं। पेड़ पूरी तरह सूख गया है पर सरकारी पेंच की वजह से छत पर गिरे रहने के बावजूद नहीं हटाया गया। विद्यालय की प्रधान शिक्षिका गीता देवी ने कहा कि हम कई बार लिखित आवेदन जिला शिक्षा पदाधिकरी को दिए हैं। उन्होंने आश्वासन भी दिया था कि जल्द ही उस समस्या का निराकरण निकालकर पेड़ की नीलामी करा दिया जाएगा। पेड़ सुख कर अब सड़ रहा है, जिससे दुर्घटना से इंकार नहीं किया सकता। इस संबंध में हिसुआ के अंचलाधिकारी ¨पटू कुमार ने कहा विभागीय तौर पर आदेश निकालकर उसे हटाने का काम किया जाएगा।