तिरंगा यात्रा में उमड़ी भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह और विधायक अरूणा देवी के नेतृत्व में सोमवार को वारिसलीगंज बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली।
नवादा। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज ¨सह और विधायक अरूणा देवी के नेतृत्व में सोमवार को वारिसलीगंज बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली। जिला परिषद डाकबंगला में केंद्रीय मंत्री ने सरदार भगत ¨सह की चित्र पर यात्रा की शुरुआत की। रथ पर सवार होकर नेताओं ने वारिसलीगंज बाजार के मुख्य पथ से होकर गुमटी रोड, स्टेशन रोड, पुरानी बैंक रोड समेत पूरे बाजार का भ्रमण किया। इसके बाद बाइपास स्थित जेपीएस आईटीआई में यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान क्षेत्र के गांव-देहात से आए भाजपा कार्यकर्ताओ व पंचायत प्रतिनिधियो में काफी उत्साह और उमंग देखा गया। यात्रा को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने को लेकर पुलिस बलों को काफी सक्रिय देखा गया। युवाओं का नेतृत्व युवा नेता पूर्व जिला पार्षद अखिलेश ¨सह व जिला पार्षद अंजनी कुमार ने किया। मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू, लोजपा जिलाध्यक्ष अजीत यादव, बिट्टू शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष विनय कुमार ¨सह, प्रो. विजय कुमार ¨सह, लोजपा के सचिव राजा, श्रवण कुशवाहा, मोहन चंद्रवंशी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। बाइक सवार कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
------------------
रोह में भी निकाली गई तिरंगा यात्रा
रोह : प्रखंड मुख्यालय के अंदर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस यात्रा में भारी संख्या में लोग राष्ट्रीय ध्वज के साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हुए वीर शहीदों के सम्मान में नारे बुलंद कर रहे थे। सैकड़ों की संख्या में बाइक सवार हाथ में तिरंगा लिए हुए सड़कों पर नजर आए। तिरंगा यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से निकल कर अंदर बाजार के देवी स्थान, मेन रोड, सिउर रोड, प्रखंड कार्यालय से होते हुए बीरू कुआं परिसर में समाप्त हुई। यात्रा में शामिल बाइक सवार देश भक्ति गानों पर झूमते नजर आए। सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारी भी सजग दिखे। यात्रा में शामिल लोगों ने आम जनता से चीनी सामान का बहिष्कार करने, चीन और पाकिस्तान को सबक सिखाने देश में स्वच्छता बनाए रखने, भ्रष्टाचार आतंकवाद जातिवाद को रोकने का भी संकल्प लिया। मौके पर वरीय नागरिक संघ के प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, विहिप के सुरेन्द्र लाल, पूर्व मुखिया रंजीत यादव, भाजपा के प्रखंडाध्यक्ष अजय कुमार, विजय यादव, उपेन्द्र चंद्रवंशी, बबलू कुमार, बजरंग दल के संयोजक प्रमोद राम, सुबोध कुमार, नितीश कुमार, उदय कुमार, बिक्की कुमार, आकाश कुमार, गौतम कुमार, रौशन कुमार, छोटू कुमार, अवधेश कुमार, शुभम कुमार, गोलू कुमार, संजय कुमार, विजय कुमार, सानो कुमार आदि शामिल थे।