पीड़िता का अदालत में बयान दर्ज
नवादा। रजौली के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म से जुड़े मामले में पीड़िता का बुधवार को अदालत
नवादा। रजौली के एक गांव में सामूहिक दुष्कर्म से जुड़े मामले में पीड़िता का बुधवार को अदालत के समक्ष बयान दर्ज कराया गया। महिला थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी ने बताया कि बयान दर्ज करा दिया गया है। मामले की छानबीन जारी है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। महिला थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि गिरफ्तार प्रदीप प्रसाद को जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि मंगलवार को नाबालिग लड़की की मां ने महिला थाना में सामूहिक दुष्कर्म से संबंधित प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें जदयू नेता अवधेश यादव, साधु यादव, शंभू ¨सह व सिरदला के भलुआ गांव निवासी प्रदीप प्रसाद को नामजद किया गया था। संगीन आरोप को देखते हुए महिला थाना की पुलिस ने मंगलवार को ही छापामारी शुरु कर दी और नामजद प्रदीप प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया था।