देर रात तेजस्वी पहुंचे हिसुआ, हुआ स्वागत
जनादेश अपमान यात्रा के क्रम में बिहारशरीफ से गया जाने के क्रम में शनिवार कि देर रात पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हिसुआ पहुंचे।
नवादा। जनादेश अपमान यात्रा के क्रम में बिहारशरीफ से गया जाने के क्रम में शनिवार कि देर रात पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हिसुआ पहुंचे। वे रामदेव यादव के घर के समीप चलते-चलते कुछ मिनट के लिए ही ठहरे। जहां राजद नेता रामदेव यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए तैयार हो जाने को कहा। कहा कि चारा घोटाला से भी बड़ा घोटाला है सृजन घोटाला। भागलपुर से नीतीश सरकार की कब्र खुदाई हो चुकी है। अभी 37 जिलों का काला चिट्ठा खुलना बाकी है। नीतीश कुमार सामप्रदायिक शक्तियों के गोद में जाकर जनादेश का अपमान किया है। बिहार के दलित व गरीब-गुरबे अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। 2019 में बिहार की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।