सगी बहनों ने जेईई परीक्षा में अर्जित की सफलता
नवादा। नगर के मालगोदाम मोहल्ले की दो सगी बहनें संस्कृति व राशि ने जेईई मेन की परीक्षा में स
नवादा। नगर के मालगोदाम मोहल्ले की दो सगी बहनें संस्कृति व राशि ने जेईई मेन की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। दोनों पूर्व नप अध्यक्ष संजय कुमार की पुत्रियां हैं। इन दोनों की सफलता पर पिता संजय व माता ¨पकी समेत परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संस्कृति ने 84 व राशि ने 85 फीसदी अंक प्राप्त किया है। दोनों की प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा पब्लिक स्कूल से हुई। जेईई में सफलता हासिल करने के बाद दोनों बहनें काफी उत्साहित दिखीं और बताया कि इंजीनियर बनने की तमन्ना है। इधर, मोतीबिगहा डाक स्थान निवासी अवध किशोर ¨सह व इंदु देवी के पुत्र रा¨बस कुमार ने भी जेईई की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। रा¨बस ने बताया कि आईआईटी करने के बाद इंडस्ट्रीयल क्षेत्र से जुड़ने की तमन्ना है।