शैक्षणिक परिभ्रमण पर गए बच्चे
प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया के छात्रों को शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर, बोधगया, नालंदा व पावापुरी ले जाया गया।
By Edited By: Published: Tue, 25 Oct 2016 02:51 AM (IST)Updated: Tue, 25 Oct 2016 02:51 AM (IST)
नवादा। प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बलिया के छात्रों को शैक्षणिक परिभ्रमण पर राजगीर, बोधगया, नालंदा व पावापुरी ले जाया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. युनूस ने बताया कि मुख्यमंत्री शैक्षणिक परिभ्रमण योजना के अंतर्गत छात्रों को पर्यटन के लिए ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रों में जागरुकता एवं पर्यटन तथा धार्मिक स्थलों के बारे में जानकारी को लेकर परिभ्रमण कराया गया। मौके पर विद्यालय के शिक्षक अजित कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें