आंगनबाड़ी सेविकाओं ने किया विरोध प्रदर्शन
प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:05 AM (IST)
नवादा। प्रखंड क्षेत्र की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने बुधवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन किया। सेविकाओं ने जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू की जा रही पायलट प्रोजेक्ट का विरोध किया। सेविकाओं ने कहा कि पायलट प्रोजेक्ट के नाम पर शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके पहले आंगनबाड़ी सेविकाओं ने सीडीपीओ कार्यालय में परिसर में उषा कुमारी की अध्यक्षता में बैठक भी की। मौके पर सचिव उर्मिला कुमारी, सुषमा कुमारी, ममता कुमारी, सुनीता कुमारी, गायत्री देवी, रेणु देवी, सुमन कुमारी, सुनैना देवी, बबीता देवी, सोनी देवी सहित प्रखंड के सभी केंद्रों के सेविका और सहियका मौजूद थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें