राजस्थान सीएम का पुतला फूंक जताया विरोध
भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ¨सधिया का नगर के प्रजातंत्र चौक पर पुतला फूंका।
नवादा। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ¨सधिया का नगर के प्रजातंत्र चौक पर पुतला फूंका। पार्टी कार्यकर्ताओं ने माले नेता जफर हुसैन की हत्या पर रोष प्रकट किया। इसके पूर्व ऐपवा व ऐक्टू के आह्वान पर प्रतिरोध मार्च निकाला गया। शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद सभी प्रजातंत्र चौक पहुंचे और पुतला फूंका। इस दौरान आरएसएस व भाजपा के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। माले के जिला सचिव नरेंद्र प्रसाद ¨सह ने कहा कि आरएसएस के साथ मिलकर भाजपा गुंडागर्दी पर उतर गई है। उन्होंने सभी गरीबों, अल्पसंख्यकों के साथ महिलाओं की पूर्ण सुरक्षा की मांग की। इसके साथ ही जफर हुसैन के हत्यारों को फांसी की सजा न दिए जाने पर पूरे देश में आंदोलन की चेतावनी दी है। उन्होंने गौर रक्षा के नाम पर आतंक बंद करने, सफाई कर्मचारियों को सम्मान देने की भी मांग की। मौके पर सुदामा देवी, सावित्री देवी, भोला राम, अर्जुन पासवान, दीपक कुमार, सद्दाम हुसैन, सरस्वती देवी, संपतिया देवी, वसंती देवी, ग्यासउद्दीन समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।