बैंक कर्मियों की हड़ताल 22 को
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन व आरआरबी यूनियन के आहवान पर जिले के सभी सरकारी बैंक कर्मी 22 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 03:07 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 03:07 AM (IST)
नवादा। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन व आरआरबी यूनियन के आहवान पर जिले के सभी सरकारी बैंक कर्मी 22 अगस्त को हड़ताल पर रहेंगे। यूनियन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ¨सह व सचिव गोपाल कुमार झा ने बताया कि एफआरडी बिल को वापस लेने, बैंक ब्यूरो को समाप्त करने, सभी कैडर में पर्याप्त बहाली करने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने जिले में संचालित सभी बैंक के पदाधिकारियों व कर्मियों से हड़ताल में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें