नशे की हालत में छह गिरफ्तार
उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात गो¨वदपुर जांच चौकी से शराब के नशे में धुत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नवादा। उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की रात गो¨वदपुर जांच चौकी से शराब के नशे में धुत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अवर निरीक्षक रूबी कुमारी ने बताया कि गो¨वदपुर जांच चौकी पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी क्रम में झारखंड की ओर से आ रहे यात्री वाहन पर सवार लोगों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच की गई तो छह लोग शराब के नशे में पाए गए। जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार लोगों में अकबरपुर थाना क्षेत्र के रजहत गांव का चुन्नु कुरैसी, धनवारा का अविनाश कुमार व अखिलेश कुमार, गो¨वदपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव का सुरेश यादव व बलिराम यादव एवं झारखंड राज्य के सतगावां थाना क्षेत्र के भाखरा गांव का विपिन कुमार शामिल है। जांच टीम में उत्पाद सिपाही व सैप जवान शामिल थे।