Move to Jagran APP

घर लौट रही महिला से रास्ते में दुष्कर्म

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय गांव से थोड़ी दूर एक बगीचा के समीप शुक्रवार की शाम एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 03:05 AM (IST)
घर लौट रही महिला से रास्ते में दुष्कर्म
घर लौट रही महिला से रास्ते में दुष्कर्म

नवादा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय गांव से थोड़ी दूर एक बगीचा के समीप शुक्रवार की शाम एक महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया। दो युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई और अपराधियों ने उसके पास रहे रुपये भी छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी भाग निकले। महिला अपने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की सूचना दी। इस क्रम में उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई। तब शनिवार को उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। इस बाबत महिला थाना में तीन अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

loksabha election banner

पीड़िता ने बताया कि वह अपने बेटा को बस पर चढ़ाने के लिए राजमार्ग 31 पर ओढ़नपुर बाइपास पहुंची थी। वहां से घर लौटने के क्रम में बगीचा के समीप तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट शुरु कर दिया। तीनों युवक मुंह पर गमछा लपेटे हुए थे। जिसके कारण उनकी पहचान नहीं कर सकी। इसी क्रम में दो युवकों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया और पास में रहा करीब 500 रुपये छीनकर फरार हो गया। घर पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई तो उसे सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया। घटना की सूचना पाकर सदर एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय सदर अस्पताल पहुंचे और पीड़िता से घटना की जानकारी ली। महिला थानाध्यक्ष कुमारी बबीता रानी ने पीड़िता से बयान लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। दुष्कर्मियों की पहचान की जा रही है।

बता दें कि 13 मार्च से अबतक जिले में दुष्कर्म की यह चौथी घटना है। इसके पूर्व तीन किशोरी दुष्कर्मियों का शिकार हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.