आरोपित की तलाश में अकबरपुर पहुंची झारखंड पुलिस
नौकरी का झांसा देकर रुपये ठगने के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हजारीबाग (झारखंड) पुलिस शुक्रवार को अकबरपुर पहुंची।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:07 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:07 AM (IST)
नवादा। नौकरी का झांसा देकर रुपये ठगने के मामले में आरोपित की गिरफ्तारी के लिए हजारीबाग (झारखंड) पुलिस शुक्रवार को अकबरपुर पहुंची। हजारीबाग व अकबरपुर थाना की पुलिस ने आरोपित इंद्रदेव यादव की गिरफ्तारी के लिए राजादेवर गांव स्थित उसके घर पर छापामारी की। हालांकि वह घर से फरार मिला। उसपर नौकरी के नाम पर छह लाख रूपये की ठगी करने का आरोप है। ठगी का शिकार हुए हजारीबाग के रामनीत शर्मा ने बताया कि उनके पुत्र और रिश्तेदारों से इंद्रदेव यादव ने रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर रूपये की ठगी की थी। लेकिन उसने नौकरी नहीं दिलाई। रुपये लौटाने के भय से वह घर से फरार है। लाचार होकर पीड़ित ने हजारीबाग टॉउन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें