Move to Jagran APP

राजीव गांधी की जयंती मनी

ग्राम सहलोरी में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 03:06 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 03:06 AM (IST)
राजीव गांधी की जयंती मनी
राजीव गांधी की जयंती मनी

बेगूसराय। प्रखंड क्षेत्र के जयंती ग्राम सहलोरी में रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए विधायक रामदेव राय ने कहा, श्रद्धा, विश्वास, संकल्प एवं समर्पण से मनुष्य अपने भाग्य रेखा को बदल सकता है। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने इसी संकल्प एवं समर्पण के साथ नए भारत के निर्माण के लिए देश को अपनों को सौंप दिया और अपनी कुर्बानी दे दी। कहा, हम सहलोरीवासी धन्य हैं, जहां 1991 की 20 अगस्त से लगातार दिन रात राजीव ज्योति जल रही है। राजीव ज्योति की रोशनी में हम आज से राजीव ज्योति ग्राम यात्रा गांव-गांव, घर-घर, जाकर खेत-खलिहान जाकर किसान, मजदूर, छात्र, नौजवान एवं बुद्धिजीवियों से मिलकर उन्हें कांग्रेस के इतिहास एवं साहित्य के साथ-साथ अपने नेताओं की भावना और कार्यक्रम से उन्हें जोड़ते हैं। यहां ज्योति ग्राम यात्रा बिहार के कोने-कोने तक जाकर राजीव जी के सपनों के भारत और कांग्रेस के निर्माण के लिए नौजवानों एवं ग्रामवासियों को संकल्प के साथ जोड़ेगी। उक्त मौके पर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष यशवंत चौधरी, कांग्रेस के वरीय नेता इंद्रदेव राय, शंभूनाथ चौधरी, राम प्रकाश साह, पूर्व प्रमुख सह विधायक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार राय, जयकृष्ण झा आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

वहीं बलिया एवं डंडारी में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती कांग्रेस भवन पर आयोजित किया गया। बलिया कांग्रेस भवन पर प्रखंड अध्यक्ष रामसुमिरन ¨सह की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जिसमें उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। मौके पर पूर्व प्रत्याशी र¨वद्र ¨सह, नगर अध्यक्ष मो. हारून रशीद, विधान सभा अध्यक्ष सुजीत चौधरी, लक्ष्मी गुप्ता, विनोद महतो, मंजू देवी, शशिरंजन ¨सह, मो. आसिफ आलम, कृष्णानंद चौधरी, विजय पंडित, मो. मेराज आलम, अंजनी सिन्हा, उमेश गिरी, गुड्डू,नीरज,,अमित आदि मौजूद थे। जबकि डंडारी प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती प्रखंड अध्यक्ष मिथलेश ¨सह की अध्यक्षता में मनाई गई। जिसमें रामपुकार पासवान, संजय ¨सह, गौरीशंकर झा, अमरनाथ झा, परमेश्वर साह, कला देवी, मीना देवी, रामस्वरूप शर्मा, मो. सोहैल अहमद आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.