Move to Jagran APP

प्रमिला बनी शिक्षा समिति सचिव

शनिवार को प्रखंड के राजन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Aug 2017 03:04 AM (IST)Updated: Sun, 13 Aug 2017 03:04 AM (IST)
प्रमिला बनी शिक्षा समिति सचिव
प्रमिला बनी शिक्षा समिति सचिव

नवादा। शनिवार को प्रखंड के राजन पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर परिसर में आमसभा का आयोजन किया गया। सभी समुदाय की महिलाओं ने आमसभा में भाग लिया। संकुल समन्वयक संतोष कुमार पांडेय के नेतृत्व में बच्चों के माता से मतदान कराया गया। सचिव पद के लिए प्रमिला देवी व बैजंती देवी ने उम्मीदवारी दी। सरकारी नियमानुसार सचिव चयन से पूर्व कोटिवार सदस्य का चयन कराया गया। जहां 117 महिलाओं ने मिलकर प्रमिला देवी और 50 महिलाओं ने बैजंती देवी को मतदान किया। सामान्य जाति से काजल देवी व रमणी देवी, अतिपिछड़ा से प्रमिला देवी व निर्मला देवी, अनुसूचित जाति से प्रियंका देवी व करीना देवी और विकलांग श्रेणी से रीना देवी सदस्य बनी। सर्वसम्मति से माता सदसयों ने मिलकर प्रमिला देवी को सचिव पद पर चयनित किया। चुनाव के दौरान ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया। गांव के बुद्धिजीवियों के हस्तक्षेप के बाद शांति बनी। मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक उदय प्रसाद, राजेश कुमार, रूबी कुमारी, सुमालती कुमारी, सन्ध्या देवी, संगीता देवी, सोनी कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.