पीठासीन पदाधिकारी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज
नवादा। हिसुआ प्रखंड स्थित अरियन मतदान केन्द्र संख्या 114 के पीठासीन पदाधिकारी चंद्रकांत के विरु
By Edited By: Published: Tue, 26 Apr 2016 11:08 PM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2016 11:08 PM (IST)
नवादा। हिसुआ प्रखंड स्थित अरियन मतदान केन्द्र संख्या 114 के पीठासीन पदाधिकारी चंद्रकांत के विरुद्ध हिसुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रणजीत कुमार वर्मा ने उन पर 50 मतपत्रों को गायब करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि कांड संख्या 87/16 दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। बता दें कि पीठासीन पदाधिकारी चंद्रकांत सदर प्रखंड के पकरिया उच्च विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें