पंच की बेरहमी से पिटाई
शुक्रवार की देर शाम सिरदला नीचे बाजार स्थित चौधरी मोड़ के समीप पुरानी दुश्मनी को लेकर पंच विशाल सपेरा की बेरहमी पूर्व पिटाई कर दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
By Edited By: Published: Sun, 04 Dec 2016 02:50 AM (IST)Updated: Sun, 04 Dec 2016 02:50 AM (IST)
नवादा। शुक्रवार की देर शाम सिरदला नीचे बाजार स्थित चौधरी मोड़ के समीप पुरानी दुश्मनी को लेकर पंच विशाल सपेरा की बेरहमी पूर्व पिटाई कर दी गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे बेहतर इलाज हेतु चिकित्सक ने नवादा रेफर कर दिया। घायल व्यक्ति बांधी पंचायत के कुशाहनचक निवासी है। जो पंच सदस्य है। इस मामले में अकौना पंचायत की छोनुबिगहा गांव के संजय मांझी व मथुरा मांझी को थानाध्यक्ष राजकुमार ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। इधर गिरफ्तार लोगों ने बताया की सपेरा मेरे घर में एक दिन पूर्व झाड़फूंक के बहाने घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी किया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें