Move to Jagran APP

पैक्स अध्यक्षों को धान खरीदने के निर्देश

नारदीगंज स्थित सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में गुरुवार को धान क्रय को लेकर पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई।

By Edited By: Published: Fri, 09 Dec 2016 03:04 AM (IST)Updated: Fri, 09 Dec 2016 03:04 AM (IST)
पैक्स अध्यक्षों को धान खरीदने के निर्देश

नवादा। नारदीगंज स्थित सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक में गुरुवार को धान क्रय को लेकर पैक्स अध्यक्षों की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता एमडी सह जिला सहकारिता पदाधिकारी बाबू राजा ने की। इस दौरान उपस्थित पैक्स अध्यक्षों को किसानों से शीघ्र धान क्रय करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा इस कार्य में बिचौलियों को दूर रखा जाए। बैठक के बाद एमडी ने कहा कि सभी पैक्स अध्यक्षों द्वारा धान खरीद करने के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि वैसे किसानों का धान क्रय करना है, जिन्होंने अपना ऑनलाइन निबंधन कराया है। अभी तक प्रखंड के मात्र 274 किसान ही ऑनलाइन निबंधन करा सके हैं। किसानों का निबंधन जारी है। इच्छुक किसान सहकारिता विभाग के वेबसाइट पर ऑनलाइन निबंधन करवा सकते हैं। सरकार ने किसानों से 1 दिसम्बर से ही धान की खरीद करने का निर्देश दे रखा है, लेकिन अभी धान में नमी है। जिस कारण अभी धान की खरीद शुरु नहीं हो पाई है। 17 प्रतिशत तक नमी वाले धान का ही क्रय किया जाना है। धान खरीद के लिए नारदीगंज के सभी पैक्स अध्यक्षों को राशि उपलब्ध करा दी गई है। प्रत्येक पैक्स अध्यक्षों को 9 लाख 22 हजार रुपये उपलब्ध कराया गया है। वहीं व्यापार मंडल को 18 लाख 44 हजार रुपये उपलब्ध कराए गए हैं। धान में नमी कम होते ही किसानों से खरीद शुरू कर दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा नारदीगंज में व्यापार मंडल के पास अपना गोदाम नहीं है,इसके लिए गोदाम किराए पर लेने को कहा गया है। उसकी सूचना दो दिनों के अंदर जिला सहकारिता कार्यालय को देने को कहा गया है। प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी को प्रखंड में अधिप्राप्ति पर निगरानी रखनी है। उन्हें धान क्रय का अनुश्रवण के साथ सभी कागजातों का निरीक्षण भी करना होगा। इस दौरान किसान पसई निवासी विरेन्द्र ¨सह, सत्येन्द्र नारायण ¨सह, हंडिया के किसान कृष्णदेव ¨सह समेत अन्य किसानों ने कहा धान मशीन से काटे जा रहे हैं,अभी धान में नमी काफी है, मजदूरों के पलायन होने से अभी तो खेतों से आधे धान काटकर खलिहान पहुंचा है,बाकि खेतों में है। इसके पूर्व एमडी ने नारदीगंज स्थित पैक्स गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत एमडी ने कहा गोदाम में बैनर लगा हुआ है माप तौल मशीन, भुगतान पंजी समेत अन्य पंजी मौजूद थे। सभी पैक्स अध्यक्ष धान की खरीद के लिए तैयारी कर रखे हैं। मौके पर शाखा प्रबंधक प्रमोद कुमार, बीसीओ विपिन कुमार,नवादा बीसीओ अनिल कुमार, पैक्स अध्यक्ष प्रो. उपेन्द्र नारायण ¨सह,पैक्स अध्यक्ष विपिन कुमार ¨सह,पैक्स अध्यक्ष सिद्धेश्वर प्रसाद,पैक्स अध्यक्ष श्रवण कुमार समेत अन्य मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.