धान खरीद की रफ्तार धीमी
किसानों के चार माह कि गाढ़ी मेहनत का नतीजा धान का बंपर उत्पादन रहा।
By Edited By: Published: Fri, 20 Jan 2017 10:03 PM (IST)Updated: Fri, 20 Jan 2017 10:03 PM (IST)
(नवादा): किसानों के चार माह कि गाढ़ी मेहनत का नतीजा धान का बंपर उत्पादन रहा। परन्तु सरकारी स्तर से धान खरीद अबतक गति नहीं पकड़ रही है। धान खरीद प्रक्रिया में लगा तंत्र सुस्त ही दिख रहा है। पैक्स हो या व्यापार मंडल महज 10 फिसदी के करीब धान खरीदा जा सका है। उधर किसानों का मानना है कि अधिकांश किसानों के धान तो निजी मिलरों तक पहुंच गए। अब इनका लाभ बिचौलियों को ही मिलना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें