नवादा में वृद्ध की गोली मारकर हत्या
नवादा जिले के नारदीगंज थाना के बुच्ची गांव में एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव के 70 वर्षीय वृद्ध जागेश्वर साव अपने घर में सोए थे।
By Amit AlokEdited By: Published: Wed, 03 Jun 2015 10:02 AM (IST)Updated: Wed, 03 Jun 2015 10:06 AM (IST)
नवादा। नवादा जिले के नारदीगंज थाना के बुच्ची गांव में एक वृद्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मंगलवार देर रात की है।
मिली जानकारी के अनुसार, गांव के 70 वर्षीय वृद्ध जागेश्वर साव अपने घर में सोए थे। तभी किसी अज्ञात अपराधी ने उनकी कनपटी में गोली मार दी।
घटना के वक्त घर के सभी सदस्य बाहर थे। हत्याकांड में शामिल अपराधी व घटना के कारणों का पता अभी तक नहीं चला है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें