जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप
जिला कांग्रेस के महामंत्री मो.एजाज अली मुन्ना ने पदाधिकारियों पर जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है।
नवादा। जिला कांग्रेस के महामंत्री मो.एजाज अली मुन्ना ने पदाधिकारियों पर जन समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत वरीय अधिकारियों से की गई है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना है। ईद पर्व नजदीक है। गर्मी के इस मौसम में अक्सर रोजेदार परिवार खरीदारी के लिए 5 बजे शाम के बाद ही घरों से निकलते हैं। बाजार में लगातार हो रहे जाम के कारण उन्हें खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खुरी नदी पर कलाली रोड से बड़ी दरगाह तक पुल चालू हो चुका है। ऐसे मे मेन रोड को वन वे कर समस्या का समाधान किया जा सकता है, लेकिन अबतक ऐसा नहीं किया जा सका है। परिणाम है कि नगर को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। उन्होंने समस्या समाधान कराने की गुहार लगाई है।