बिना वेतन नियोजित शिक्षकों की ईद
हिसुआ प्रखंड के नियोजित शिक्षकों की ईद इस बार फीकी रहेगी। क्योंकि विगत चार माह से वेतन नहीं मिला है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 03:04 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 03:04 AM (IST)
नवादा। हिसुआ प्रखंड के नियोजित शिक्षकों की ईद इस बार फीकी रहेगी। क्योंकि विगत चार माह से वेतन नहीं मिला है। बिहार सरकार द्वारा नियोजित शिक्षकों का बकाया वेतन जिला को जारी कर ईद से पहले बैंक अकाउंट में भेजने के सख्त निर्देश दिया गया था। बावजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों के असहयोगात्मक रवैए से ईद में वेतन नहीं मिल सका। शनिवार से सोमवार तक बैंक बंद है। जिला में अनुपस्थिति विवरणी भेजने के बावजूद जिला के संबंधित कर्मचारियों द्वारा वेतन बैंक नहीं भेजा जा सका है। विदित हो कि हिसुआ प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में सैकडों मुस्लिम शिक्षक हैं जिनके लिए ईद एक महान पर्व है। इन सभी अल्पसंख्यक शिक्षक वेतन अभाव में ईद मनाने को मजबूर होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें