नीलगाय की हत्या
नवादा। क्षेत्र घघट पंचायत की कोसम्हा जंगल में घूरा लगाकर एक नीलगाय की हत्या कर दी गई। ग्र
By Edited By: Published: Mon, 29 Aug 2016 08:29 PM (IST)Updated: Mon, 29 Aug 2016 08:29 PM (IST)
नवादा। क्षेत्र घघट पंचायत की कोसम्हा जंगल में घूरा लगाकर एक नीलगाय की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की सूचना के बाद रेंजर आर.के. श्रीवास्तव पशु चिकित्सक के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और विधिवत उसे जंगल में गड्ढा खोद कर दफनाया। वनपाल रामदयाल चौधरी ने बताया की शिकारी लोग घूरा लगाता है। इस घटना में शामिल व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। बताते चलें कि दो माह पूर्व भी घूरा लगाकर ही एक नर नीलगाय की हत्या कर दी गयी थी। जंगल में लगातार नीलगाय की हत्या किये जाने से जंगल की सुंदरता पर ग्रहण लग रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें