मुखिया की सुरक्षा सुनिश्चित हो
गोविन्दपुर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अफरोजा खातुन, अकबरपुर उदय यादव, अजय कुमार, कांति देवी व विन्नी कुमारी ने सरकार से पंचायतों के निर्वाचित मुखिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।
नवादा। गोविन्दपुर प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष अफरोजा खातुन, अकबरपुर उदय यादव, अजय कुमार, कांति देवी व विन्नी कुमारी ने सरकार से पंचायतों के निर्वाचित मुखिया की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है। नालंदा जिला के नूरसराय प्रखंड के नीरपुर मुखिया शिवेन्द्र प्रसाद की हुई निर्मम हत्या की घोर ¨नदा करते हुए मुखिया ने कहा कि मुखिया पर हमले लगातार हो रहे हैं। सरकार की बजट का कुछ हिस्सा पंचायतों के द्वारा खर्च किये जाने का प्रावधान है। इसमें मुखिया का जितना दायित्व बढ़ा है उससे कहीं अधिक उनके विरोधियों की संख्या बढ़ी है। जिससे उनकी जान पर हमेशा खतरा बना रहता है। ऐसे में सुरक्षा की सख्त आवश्यकता है।