आवास सहायकों की मनमानी से मुखिया नाराज
प्रखंड के मलिकपुर-नेमदारगंज पंचायत में मुखिया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उदय यादव के आवास पर आयोजित हुई।
नवादा। प्रखंड के मलिकपुर-नेमदारगंज पंचायत में मुखिया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष उदय यादव के आवास पर आयोजित हुई। अध्यक्षता स्वयं मुखिया उदय यादव ने की। बैठक में प्रधान मंत्री आवास योजना में आवास सहायक एवं पर्यवेक्षक की मनमानी पर चर्चा हुई। अध्यक्ष उदय यादव ने बताया कि पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास सहायक एवं पर्यवेक्षक लाभुकों के चयन में मनमानी कर रहे हैं। योग्य लाभुकों का चयन न कर अयोग्य लाभुकों से मनमाना रकम वसूली कर चयन कर रहे है। जिससे पंचायत के गरीब, योग्य लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। और मुखिया के प्रति योग्य लाभुक नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। जिसको लेकर प्रखंड के सभी मुखिया ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि आगामी 23 मार्च को प्रखंड विकास पदाधिकारी से मिलकर इस समस्या से अवगत करवाया जाएगा। अगर समस्या का निदान नहीं हो पाया तो प्रखंड मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। मौके पर मुखिया सुबोध ¨सह, प्रमोद चौधरी, विनीत कुमार, संतोष कुमार, शंकर कुमार आदि उपस्थित थे।