Move to Jagran APP

महारैली की सफलता को राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक

भाजपा हटाओ-देश बचाओ आंदोलन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नारदीगंज स्थित पार्टी कार्यालय मे बैठक की।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:08 AM (IST)
महारैली की सफलता को राजद कार्यकर्ताओं ने की बैठक

नवादा। भाजपा हटाओ-देश बचाओ आंदोलन को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नारदीगंज स्थित पार्टी कार्यालय मे बैठक की। अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने की। प्रखंड अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ता अभी से 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुड़ जाएं। उन्होंने पार्टी सुप्रीमो का हाथ मजबूत बनाने का आह्वान किया। उन्होंने 27 अगस्त को पटना में होने वाली महारैली की चर्चा करते हुए उसे सफल बनाने की अपील की। कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने महागठबंधन को तोड़कर जनता को ठगने का काम किया। आने वाले चुनाव में सूबे की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। महागठबंधन तोड़कर राजद के साथ विश्वासघात किया गया है। उन्होंने बताया कि 19 अगस्त को नवादा विधायक के पिता व पूर्व जिप अध्यक्ष स्व. जेहल प्रसाद की पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास पर मनाइ जाएगी। जिसमें प्रखंड से भी पार्टी कार्यकर्ता भाग लेंगे। मौके पर पूर्व मुखिया सुनील यादव, अत्यंत पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष अवधेश शर्मा, कमलेश पासवान, पूर्व पैक्स अध्यक्ष कुलदीप यादव, सरयू यादव उर्फ पहलवान जी, झमन मांझी, अखिलेश यादव, शंभू मालाकार आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.