Move to Jagran APP

बाढ़ पीड़ितों की सहायता को भाजपाईयों ने किया भिक्षाटन

बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में बुधवार को भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 17 Aug 2017 03:05 AM (IST)Updated: Thu, 17 Aug 2017 03:05 AM (IST)
बाढ़ पीड़ितों की सहायता को भाजपाईयों ने किया भिक्षाटन

नवादा। बाढ़ पीड़ितों की सहायता को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में बुधवार को भिक्षाटन कार्यक्रम चलाया। पार्टी जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं ने बाजार में घूम-घूमकर लोगों से बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए राशि मांगी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर बिहार के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भाजपा द्वारा भिक्षाटन कार्यक्रम शुरु किया गया है। इससे प्राप्त राशि को प्रदेश मुख्यालय भेजा जाएगा। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनय ¨सह, पप्पू साव, अर¨वद गुप्ता, शिवकुमार गुप्ता, प्रताप रंजन, टुनटुन ¨सह, अर¨वद ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, विनय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.