फोटो-ईद को लेकर हिसुआ थाना में शांति समिति की बैठक
ईद में शांति व्यवस्था कायम रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने को लेकर गुरुवार को हिसुआ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
नवादा। ईद में शांति व्यवस्था कायम रखने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने को लेकर गुरुवार को हिसुआ थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता हिसुआ अंचलाधिकारी ¨पटू कुमार ने की। संचालन थानाध्यक्ष राजदेव साव ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में नए थानाध्यक्ष ने उपस्थित सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि हिसुआ का नाम ही सौहार्दपूर्ण तरीके से लोग लेते हैं। सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के साथ त्योहार मनाएं। उपस्थित लोगों ने हिसुआ बड़ी मस्जिद का मुख्य पथ पर गंदगी होने, रास्ता पर कीचड़ फैले रहने से नमा•ा पढ़ने में परेशानी होने की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। इसके अलावा सभी मस्जिद एवं चौक -चौराहों पर पुलिसबल की तैनाती करने की जरूरत बताई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकरी रंजीत कुमार वर्मा ,नगर पंचायत अध्यक्ष कुंती देवी, दिलीप कुमार ,पवन कुमार गुप्ता, पूर्व जिला पार्षद जितेंद्र ¨सह जीतू ,प्रो.जगत ¨सह ,प्रो जयनंदन ¨सह ,वार्ड पार्षद असगर अली ,गोपाल चौधरी ,मनोज यादव ,पूर्व नगर अध्यक्षा शोभा देवी ,अशोक चौधरी , नीरज कुमार मुखिया , बीगन ¨सह ,अरविन्द ¨सह ,विनोद कुमार ¨सह ,छोटी यादव समेत दर्जनों लोग शामिल हुए।