धरना की सफलता को लेकर बैठक
प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को नारदीगंज स्थित बीआरसी भवन में हुई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:08 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:08 AM (IST)
नवादा। प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक शुक्रवार को नारदीगंज स्थित बीआरसी भवन में हुई। अध्यक्षता संघ के प्रखंड अध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने की। शिक्षकों ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की। साथ ही 22 अगस्त को पटना में होने वाले धरना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि तमाम शिक्षक अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए धरना में शामिल हों और अपनी मांगों को लेकर सरकार के समक्ष आवाज को बुलंद करें। मौके पर संघ के उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार, विशाल चंद्र ,धनंजय कुमार, सुभाष कुमार मिश्र, शोभा देवी, अमरजीत कुमार सुमन, आशुतोष कुमार आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें