सौ लीटर अवैध महुआ शराब बरामद
नवादा। रविवार देर शाम रजौली इंस्पेक्टर नन्द किशोर ¨सह के नेतृत्व में हेमजा भारत से सटे जम
नवादा। रविवार देर शाम रजौली इंस्पेक्टर नन्द किशोर ¨सह के नेतृत्व में हेमजा भारत से सटे जमुन्दाहा जंगल में सघन छापेमारी किया गया। जहां संचालित दो महुआ भट्टी को ध्वस्त कर शराब निर्माण के उपकरणों को जप्त कर लिया गया। वहीं चार ड्राम जावा महुआ को नष्ट किया गया। छापेमारी से पूर्व भट्टी संचालक फरार हो गया। छापेमारी में एसआई रवि रंजन कुमार, एएसआई नंदकिशोर ¨सह के साथ सैप और जिला बल मौजूद थे। थानाध्यक्ष रूपनारायण राम ने बताया की शराब कारोबार से जुड़े कोई भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। सूबे में पूर्ण शराब बंदी के बावजूद सिरदला से सटे झारखंड सीमा पर कुछ लोगों के द्वारा महुआ शराब का निर्माण किए जाने सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गयी। जमुन्दाहा जंगल में रजौली और सिरदला क्षेत्र के कई लोग शराब धंधा करते रहे हैं। यह जंगल शराब निर्माण के लिए अबतक सेफ जोन माना जा रहा था। जहां छापेमारी के बाद शराब निर्माताओं में हड़कंप मच गया है।