खाद्यान्न उठाव की गति धीमी
प्रखंड के एफसीआई गोदाम से खाद्यान उठाव की गति धीमी है। 23 फरवरी से खाद्यान्न दिवस शुरू हो रहा है। लेकिन अबतक प्रखंड के 68 डीलरों में से मात्र 26 ही खाद्यान्न का उठाव कर सके हैं।
नवादा। प्रखंड के एफसीआई गोदाम से खाद्यान उठाव की गति धीमी है। 23 फरवरी से खाद्यान्न दिवस शुरू हो रहा है। लेकिन अबतक प्रखंड के 68 डीलरों में से मात्र 26 ही खाद्यान्न का उठाव कर सके हैं। गोदाम मैनेजर ने बताया कि डीलरों की उदासीनता के कारण ऐसा हो रहा है। एक दिन मात्र दो से तीन डीलर खाद्यान्न उठाव कर रहे हैं। ऐसे में इस माह भी खाद्यान्न का वितरण व्यवस्थित होने पर संदेह उत्पन्न हो रहा है। खाद्यान्न उठाव की गति धीमी रहने से पिछले दो माह से लगातार डीएम के निर्धारित समय पर पूर्ण खाद्यान्न का वितरण में परेशानी हो रही है। आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि सभी डीलरों को महीना के 20 तारीख से पूर्व ही खाद्यान्न उठाव कर लेने के निर्देश दिया गया है।