जीविका दीदी को मिला पेड़ा व नीरा बनाने का प्रशिक्षण
प्रखंड के नजरडीह गांव में शुक्रवार को जीविका समूह से जुड़़ी महिलाओं को गुड़, पेड़ा एवं नीरा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
नवादा। प्रखंड के नजरडीह गांव में शुक्रवार को जीविका समूह से जुड़़ी महिलाओं को गुड़, पेड़ा एवं नीरा बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर उपस्थित जीविका संगठन के सदस्यों के अलावा ताड़ी उतारने के कार्य करने वाले लोगों को भी प्रशिक्षित किया गया। उन्हें बताया गया कि सुबह 9 बजे के पूर्व ताड़ के रस को नीरा बनाने के कार्य में उपयोग में लाया जाएगा। इसके अलावा ताड़ी का गुड़ एवं पेड़ा बनाने की विधि से भी जीविका की महिलाओं को अवगत कराया गया। जिला प्रबंधक ने बताया कि नजरडीह के जीविका समूह के द्वारा नीरा बनाने का कार्य 1 सप्ताह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा। 1 लीटर नीरा का मूल्य 60 से 70 रुपये होगा। मौके पर जिला परियोजना प्रबंधक मुकेश कुमार शाशमल, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मंतोष कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक अजीत कुशवाहा, रोजगार प्रबंधक दिलीप कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक अजीत कुशवाहा, विजेन्द्र कुमार आजाद, मो. परवेज जावेद के अलावा जीविका की दीदियां उपस्थित थी।