जनता दरबार में निपटाए गए मामले
जौली थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Jun 2017 03:04 AM (IST)Updated: Mon, 26 Jun 2017 03:04 AM (IST)
नवादा। रजौली थाना में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें छ: मामला जमीन से संबंधित आया। अंचलाधिकारी अशोक कुमार के द्वारा आए मामले को देखा गया और तीन मामले का ऑन स्पॉट निष्पादन किया गया। इस संबंध में अंचलाधिकारी ने बताया कि धमनी पंचायत के कुम्हरूआ गांव के गोवर्द्धन महतो व कोकिल महतो का जमीनी मामला व फरका बुजुर्ग के जोगनी गांव के बालो रवदिास व अर्जुन रविदास के जमीनी विवाद को जनता दरबार में सुलझाया गया। कुछ मामले के एक ही पक्ष के लोगों के आने व दूसरे पक्ष के लोगों के नहीं आने से निष्पादित नहीं किया जा सका। आयोजित जनता दरबार में थानाध्यक्ष सह इंसपेक्टर अवधेश कुमार भी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें