बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ में बने रहेंगे
नवादा। बिहार राज्य परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के द्वारा नरहट प्रखण्ड का अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष कि
By Edited By: Published: Wed, 28 Sep 2016 02:49 AM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2016 02:49 AM (IST)
नवादा। बिहार राज्य परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के द्वारा नरहट प्रखण्ड का अध्यक्ष तथा उपाध्यक्ष कथित तरीके से मनोनयन कर दिया गया है। ये दोनों प्रतिनिधयों ने अपने पद को अस्वीकार कर दिया है। संजय कुमार अध्यक्ष तथा नवीन कुमार निराला उपाध्यक्ष बनाये गए थे। इन दोनों ने बताया कि हमलोग बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ में पूरी आस्था रखते हैं जिसके प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू हैं। उन्हीं के नेतृत्व में संघ ने मानदेय से वेतनमान दिलाने का काम किया है। इसलिए उसी संघ में बने रहेंगे। दूसरे संघ द्वारा नेतृत्व बगैर हमारी सहमति से दिया गया है। जो स्वीकार्य नहीं है। हमारी आस्था प्रखण्ड से लेकर प्रदेश तक बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के साथ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें