लू लगने से होमगार्ड जवान की मौत
नवादा। गया से पंचायत चुनाव कराकर लौट रहे होमगार्ड जवान की लू लगने से मौत हो गई। मृतक जवा
By Edited By: Published: Tue, 26 Apr 2016 11:06 PM (IST)Updated: Tue, 26 Apr 2016 11:06 PM (IST)
नवादा। गया से पंचायत चुनाव कराकर लौट रहे होमगार्ड जवान की लू लगने से मौत हो गई। मृतक जवान कृष्णनंदन ¨सह हिसुआ थाना क्षेत्र के सकरा गांव के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वे गया में प्रथम चरण के चुनाव में चुनावी ड्यूटी करने के बाद सोमवार की देर शाम बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच मंझवे के समीप पहुंचते ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में होमगार्ड जवान ने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। इस घटना से होमगार्ड जवान मर्माहत दिखे और संघ के सदस्यों ने शोक व्यक्त किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें