अगवा किशोरी बरामद
थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने करीब एक माह के बाद बरामद कर न्यायालय को सौंप दिया है।
नवादा। थाना क्षेत्र के एक गांव से अगवा किशोरी को पुलिस ने करीब एक माह के बाद बरामद कर न्यायालय को सौंप दिया है। घटना 22 ़फरवरी को तब हुई थी जब लड़की परीक्षा देने के लिए करीब आठ बजे सुबह घर से निकली थी। इस मामले में लड़की के पिता के बयान पर सिरदला थाने में 26 ़फरवरी को कांड संख्या 36-17 दर्ज किया गया था। सिरदला थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि दिनेश कहार का 26 वर्षीय पुत्र समेत तीन अन्य लोग मिलकर घर से इंटर परीक्षा देने नवादा जा रही लड़की को अगवा किया था। थानाध्यक्ष राजकुमार व एसआई दुर्गानन्द मिश्रा ने गुप्त सुचना के आधार पर शुक्रवार को नवादा कोर्ट के समीप से किशोरी बरामद कर न्यायालय को सौंप दिया। बताते चले कि सिरदला प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र से अगवा की गई 11 किशोरियों को बरामद करना पुलिस के लिए सिरदर्द बना है।
---------------------
निरंकारी सत्संग आयोजित
हिसुआ : नरहट प्रखंड के बभनौर गांव में गुरुवार की संध्या निरंकारी सत्संग का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रखंड निरंकारी मुखी मदन शर्मा ने सद्गुरु स्वरूप विचार देते हुए कहा मानव जीवन के लिए सत्संग बहुत •ारूरी है। सत्संग में निरंकार का साकार दर्शन होता है। मानव सेवा सबसे बड़ी उपलब्धि है। सारे भ्रम को मिटाने के लिए ब्रह्म ज्ञान आवश्यक है। ब्रह्मज्ञान से ही भक्ति रूपी खेती में ज्ञान रूपी पौधा एवं सिमरन रूपी पानी से ¨सचाई करने पर भक्ति का निखार आता है। सद्गुरु माता स¨वदर हरदेव जी के संदेशों को सहारा लेते हुए साध्संगत को सम्बोधित किया। इस मौके पर सत्संग प्रेमी जलेश्वर प्रसाद, दिलीप पासवान, छोटेलाल, सुनील कुमार, नागेश्वर जी, धनेश्वर जी समेत कई संत महात्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में महात्माओं के लिए लंगर की व्यवस्था की गई थी।