Move to Jagran APP

स्कूलों के प्रयोगशाला व पुस्तकालय होंगे सु²ढ़

जिले के स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरु कर दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 19 Aug 2017 03:06 AM (IST)Updated: Sat, 19 Aug 2017 03:06 AM (IST)
स्कूलों के प्रयोगशाला व पुस्तकालय होंगे सु²ढ़
स्कूलों के प्रयोगशाला व पुस्तकालय होंगे सु²ढ़

नवादा। जिले के स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था दुरुस्त करने की कवायद शुरु कर दी गई है। स्कूलों में प्रयोगशाला व पुस्तकालयों को सु²ढ़ बनाने के लिए वार्षिक अनुदान मद से 50-50 हजार रुपये उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बिहार माध्यमिक शिक्षा द्वारा प्रयोगशाला व पुस्तकालय को सु²ढ़ बनाने के लिए जिले के चिन्हित 24 विद्यालयों में वार्षिक अनुदान मद से राशि उपलब्ध कराई है। माध्यमिक डीपीओ भूषण कुमार ने बताया कि प्राप्त राशि से 25 हजार रुपये प्रयोगशाला सु²ढ़ीकरण, 10 हजार रुपये पुस्तकालय और 15 हजार रुपये अन्य गतिविधियों पर खर्च किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रयोगशाला सु²ढ़ीकरण के तहत कक्षा 9 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के शिक्षण के क्रम में प्रयोगशाला उपयोग के लिए आवश्यक सामग्रियों की खरीदारी की जाएगी। इसके तहत संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक विज्ञान शिक्षक से सूची प्राप्त कर आवश्यक सामान मसलन टीएलएम चार्ट, टेबल, कंकाल, ग्लोब, मॉडल आदि उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्राप्त राशि से प्रयोगशाला उपकरणों की मरम्मत कराई जा सकती है और आवश्यकतानुसार आलमीरा क्रय किया जाएगा। डीपीओ ने बताया कि पुस्तकालय के लिए उपलब्ध राशि से पुस्तकों की खरीदारी की जाएगी। पुस्तकों से संबंधित सुझाव भी दिया जा रहा है। इसके अलावा किताबों को रखने के लिए आलमारी, बुक सेल्फ की खरीदारी की जाएगी। वहीं अन्य गतिविधियों के तहत अध्ययन-अध्यापन से संबंधित सामानों की खरीदारी की जाएगी। साथ ही शारीरिक शिक्षक से सुझाव प्राप्त कर खेलकूद सामग्री की खरीदारी की जा सकती है। प्राप्त राशि खेलकूद दिवस का आयोजन किया जा सकता है। इसके अलावा संगीत, नृत्य, पें¨टग से संबंधित उपकरणों का क्रय किया जा सकता है। साथ ही स्कूल के रंगरोगन व मरम्मत में भी इस राशि का उपयोग किया जा सकता है।

loksabha election banner

------------------------

इन स्कूलों को उपलब्ध कराई जा रही राशि

प्रखंड - स्कूल का नाम

अकबरपुर - आरएस इंटर हाई स्कूल फतेहपुर।

अकबरपुर - विश्वकर्मा हाई स्कूल हुड़राही।

अकबरपुर - इंटर स्कूल गोपालपुर।

हिसुआ - सर्वोदय हाई स्कूल हदसा।

हिसुआ - प्रोजेक्ट एमपीएस कन्या विद्यालय हिसुआ।

हिसुआ - इंटर स्कूल तुंगी।

कौआकोल - बापू इंटर स्कूल पांडेयगंगौट।

मेसकौर - वाल्मीकि हाई स्कूल बारत सहबाजपुर।

मेसकौर - केशोराम हाई स्कूल बीजूबिगहा।

नारदीगंज - इंटर स्कूल, ओड़ो।

नारदीगंज - इंटर स्कूल नारपुर पकरिया।

नवादा - कन्हाई इंटर स्कूल नवादा।

नवादा - गांधी इंटर स्कूल, नवादा।

नवादा - श्रीकृष्ण हाई स्कूल, सिसवां।

नवादा - इंटर स्कूल आंती।

पकरीबरावां - सरदार पटेल हाई स्कूल कोनंदपुर।

पकरीबरावां - महंथ रामधनपुरी इंटर स्कूल बुधौली।

रजौली - रामफल इंटर स्कूल तारगीर।

रजौली - इंटर स्कूल अमावां।

रोह - इंटर स्कूल रोह।

सिरदला - इंटर स्कूल लौंद।

वारिसलीगंज - इंटर स्कूल चकवाय।

वारिसलीगंज - एआर हाईस्कूल रामचंद्रपुर मंजौर।

वारिसलीगंज - बीके साहु इंटर स्कूल वारिसलीगंज।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.