हत्या में चार को किया नामजद
कौआकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव में शुक्रवार की रात्रि अपने बुआ के घर आए युवक रंजीत रजक की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाए जाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 03:06 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 03:06 AM (IST)
नवादा। कौआकोल थाना क्षेत्र के सोखोदेवरा गांव में शुक्रवार की रात्रि अपने बुआ के घर आए युवक रंजीत रजक की हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाए जाने के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के पिता मधुरापुर निवासी कृष्णा रजक ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें मृतक के फुफेरे भाई दिनेश रजक और उसकी पत्नी समेत चार को नामजद किया गया है। कौआकोल थाना में कांड संख्या 145-17 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। हालांकि थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथमद्रष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। वैसे अनुसंधान के बाद ही स्थिति स्पश्ट हो सकेगी।।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें