जेल जाने से पहले हत्यारोपी की खातिरदारी
नवादा। नवादा पुलिस कैदियों के साथ भी दोस्ताना संबंध रखती है। इसका जीता-जागता नमूना शुक्रवार क
नवादा। नवादा पुलिस कैदियों के साथ भी दोस्ताना संबंध रखती है। इसका जीता-जागता नमूना शुक्रवार को शहर के एक बड़े होटल में देखने को मिला। जेल पहुंचाने से पहले सुरक्षाकर्मी एक हत्यारोपी को प्रसाद बिगहा स्थित सीपी ग्रैंड होटल ले गये। जहां सुरक्षा कर्मियों ने खुद तो कोल्ड ड्रींक से ही काम चला लिया और कैदी ने शाही पनीर और तंदूरी रोटी जैसे शाही व लजीज व्यंजन का मजा लिया। बताया जाता है कि अकबरपुर पुलिस ने पिरौंटा के विजयशंकर की हत्या मामले में हिसुआ थाना क्षेत्र के कैथिर गांव निवासी संतोष ¨सह को गिरफ्तार की थी। इसके बाद न्यायालय में आरोपी की पेशी कराई गई। जिसके बाद अदालत ने उसे जेल भेजने का आदेश दिया। लेकिन जेल पहुंचाने से पहले सुरक्षाकर्मी उसे होटल ले गये और लजीज व्यंजनों का स्वाद चखवाया। इस दौरान कैदी का परिजन भी साथ रहा। वैसे बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है, पहले भी इस प्रकार की शिकायतें सामने आ चुकी है। इधर, अकबरपुर थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने कहा कि मामले की जांच की जायेगी। दोषी पाये जाने के बाद उसपर कार्रवाई होगी।