प्रीति प्रमुख प्रमिला उप प्रमुख निर्वाचित
नवादा। शुक्रवार को प्रखंड परिसर में एसडीओ रजौली शम्भू शरण पाण्डेय के नेतृत्व में प्रमुख औ
By Edited By: Published: Fri, 24 Jun 2016 06:40 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jun 2016 06:40 PM (IST)
नवादा। शुक्रवार को प्रखंड परिसर में एसडीओ रजौली शम्भू शरण पाण्डेय के नेतृत्व में प्रमुख और उप प्रमुख पद के लिए चुनाव कराया गया। प्रमुख पद के लिए अर्चना गुप्ता और प्रीति कुमारी ने नामांकन कराया। गुप्त मतदान में अर्चना गुप्ता को 10 वोट और प्रीति कुमारी को 11 वोट मिले। इस प्रकार 1 मतों के अंतर से प्रीति कुमार प्रमुख निर्वाचित हुई। इसी तरह उप प्रमुख पद के लिये संजय यादव और प्रमिला देवी ने नामांकन किया। मतदान के बाद संजय यादव को 10 मत और प्रमिला देवी को 11 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार 1 वोट के अंतर से प्रमिला देवी निर्वाचित हुई। चुनाव की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही। जीत के बाद निकले प्रमुख-उप प्रमुख को समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें