जाली हस्ताक्षर करने की शिकायत
नवादा। प्रखंड के हंडिया गांव निवासी कृष्णदेव ¨सह ने मध्य विद्यालय हंडिया के प्रधान शिक्षिका मीन
By Edited By: Published: Tue, 27 Sep 2016 02:48 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2016 02:48 AM (IST)
नवादा। प्रखंड के हंडिया गांव निवासी कृष्णदेव ¨सह ने मध्य विद्यालय हंडिया के प्रधान शिक्षिका मीना देवी के उपर जाली हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई है और मामले की जांच की गुहार लगाई है। श्री सिंह की शिकायत है कि हंडिया गांव स्थित मध्य विद्यालय की प्रधान शिक्षिका मीना देवी द्वारा विद्यालय के रजिस्ट्रर पर उनके हस्ताक्षर का नकल किया गया है। उन्होंने कहा कि 24 अप्रैल को प्रधान शिक्षिका ने मेरा जाली हस्ताक्षर कर लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को कागजात जमा किया है जो गलत है। श्री सिंह का कहना है कि उन्होंने विद्यालय के किसी भी रजिष्टर पर हस्ताक्षर नहीं किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें