पेयजल की समस्या गंभीर
मौसम का रंग चढ़ते ही कौआकोल में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 30 Apr 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 30 Apr 2017 03:05 AM (IST)
कौआकोल : मौसम का रंग चढ़ते ही कौआकोल में पेयजल की समस्या गंभीर हो गई है। सरकारी स्तर पर समस्या से निजात के लिए किसी प्रकार का पहल नहीं होने से लोगों की परेशानियां काफी बढ़ी हुई है। लोग दूर दराज से सिर पर पानी लाकर प्यास बुझाने को विवश हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। सबसे ज्यादा परेशानी मवेशी रखने वालों को हो रही है। प्रखंड के डोमनबाग, नेढ़ला, गायघाट, ¨बदीचक, मंझिला, लोह¨सहानी, तरौन तथा मुख्यालय बाजार कौआकोल एवं बड़राजी में पानी की भीषण समस्या से लोग परेशान हो रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें