चाचा नेहरू की पुण्यतिथि मनी
नवादा : वरीय नागरिक संघ कार्यालय में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर
By Edited By: Published: Fri, 27 May 2016 09:11 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2016 09:11 PM (IST)
नवादा : वरीय नागरिक संघ कार्यालय में शुक्रवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व. पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता डा. एसएन शर्मा ने की। बुजुर्गों ने पूर्व पीएम की चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। डा. शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू स्वतंत्रता आंदोलन के समर्पित सिपाही थे। पंचशील के माध्यम से देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई दिशा प्रदान की। मौके पर रामशरण प्रसाद ¨सह, बच्चू ¨सह, सिद्धेश्वर प्रसाद ¨सह, रामोतार लाल, शारदा पांडेय, गौरी शंकर, डा. ओंकार निराला, अर्जुन ¨सह आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें