ब्राह्मण महासभा की बैठक
नगर के हिसुआ कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित क
नवादा। नगर के हिसुआ कार्यालय में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता दीनबंधु पांडेय ने की। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य प्रवक्ता शारदा उपाध्याय ने कहा यह बैठक पूर्व की गठित कमेटी से हटकर रखा गया है। उन्होंने कहा जिले की गठित पुरानी कमेटी में काफी अनियमितता थी। कुछ लोग उसमें स्वार्थ देखते हुए बगैर आम सहमति के कार्य कर रहे थे। जिससे क्षुब्ध होकर हिसुआ समेत जिले के अन्य प्रखंडों के कार्यकर्ता अलग कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। बैठक में कई अन्य ¨बदुओं पर चर्चा हुई साथ ही सदस्यों को जोड़ने और समाज उत्थान पर बल दिया गया। कार्यक्रम को डॉ. नागेंद्र उपाध्याय, अजीत कुमार शांडिल्य, निरंजन मिश्रा, सिद्धनाथ पाण्डेय, अशोक पाण्डेय, अभिमन्यु झा समेत अन्य ने संबोधित किया।