सड़क हादसे में घायल
राजमार्ग 31 पर शनिवार की देर शाम हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 03:06 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 03:06 AM (IST)
नवादा। राजमार्ग 31 पर शनिवार की देर शाम हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि रोह थाना क्षेत्र के मरूई गांव निवासी महेंद्र प्रसाद बाइक से मुफस्सिल थाना क्षेत्र अमेरिका बिगहा गांव जा रहे थे। तभी अकौना के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। बेहोशी की अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोग बताते हैं कि उनका कोई परिजन सावित्रि सेवा सदन में इलाज के लिए भर्ती था। उसी का खाना लाने के लिए वे अमेरिका बिगहा गांव रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी हादसा हुआ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें