भाजपा के मंडल अध्यक्ष बने रंजीत
नवादा। शुक्रवार को राजकीय कन्या मध्य रजौली में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमे र
नवादा। शुक्रवार को राजकीय कन्या मध्य रजौली में भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव हुआ। जिसमे रंजीत कुमार ¨सह निर्विरोध निर्वाचित हुए। नवादा से आये भाजपा के चुनाव प्रभारी संतोष आनंद ने निर्वाचन की घोषणा की। मौके पर सतीश कुमार, रजौली विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े अर्जुन राम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार ¨सह, भाजपा नेता कवीन्द्र ¨सह, बबलू ¨सह, ¨पटू भदानी, गौरव ¨सह आदि लोग उपस्थित थे।
----------------
वज्रपात से जख्मी
संवाद सहयोगी,रजौली(नवादा):शुक्रवार की शाम हुई तेज वारिश के दौरान रजौली बाईपास में ठनका गिरने से रजौली बभनटोली निवासी नागो ¨सह बुरी तरह से झुलस गए। ग्रामीणों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रजौली पहुंचाया। जहां डा. बीएन चौधरी ने प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सक ने बताया की वह खतरे से बाहर हैं उन्हें आराम की जरुरत है।