Move to Jagran APP

भाजपा के प्रखंड व नगर संगठन का विस्तार

स्थानीय बाजार के मालती कम्पलेक्स भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 03:01 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 03:01 AM (IST)
भाजपा के प्रखंड व नगर संगठन का विस्तार

नवादा। स्थानीय बाजार के मालती कम्पलेक्स भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। मंडल प्रभारी रामवृक्ष शर्मा की मौजूदगी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता संजय कुमार मंगल ने की। बैठक में संगठन का विस्तार किया गया। वारिसलीगंज पूर्वी मंडल के महामंत्री के रूप में सर्वसम्मति से चिरैंया ग्रामीण नवीन कुमार तथा चैनपुरा ग्रामीण श्रीकांत ¨सह को चुना गया। जबकि पश्चिमी मंडल से चंडीपुर के विपिन कुमार और नारोमुरार के कुमुद रंजन को महामंत्री पद का दायित्व सौंपा गया। इसी प्रकार वारिसलीगंज नगर मंडल का महामंत्री संजीव कुमार दीपू को बनाया गया। पार्टी को और सशक्त बनाने के लिए 15 सदस्यीय कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई। कहा गया की भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाएंगे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.