मारपीट में महिला जख्मी,प्राथमिकी दर्ज
रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के दामोदरपुर गांव में शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 03:06 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 03:06 AM (IST)
नवादा। रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत के दामोदरपुर गांव में शनिवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिसमें द्वारिका यादव कि पुत्री घायल हो गई। जिसका अनुमंडलीय अस्पताल रजौली में उपचार कराया गया। द्वारिका यादव के द्वारा गांव के ही सात लोग विशुन यादव के पुत्र अमेरिका यादव, विन्दु यादव, कमलेश यादव तथा विन्दा यादव के पुत्र नीरज कुमार, रौशन कुमार एवं अमेरिका यादव की पुत्री स्मृति कुमारी, ¨पकी कुमारी के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन में उपरोक्त लोगों पर घर में घुसकर मारपीट व लूटपाट करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें