डायन का आरोप लगा महिला की पिटाई
थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को डायन का आरोप एक महिला की बुरी तरह पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
नवादा। थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में मंगलवार को डायन का आरोप एक महिला की बुरी तरह पिटाई किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत नरहट थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। जिसमें गांव के ही नवीन ¨सह, मंगल ¨सह और उसके दामाद को आरोपित किया गया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपित के घर में एक बच्ची बीमार है। उन लोगों का कहना है जादू-टोना के कारण बच्ची की तबीयत खराब हुई है। आरोपितों ने महिला पर जादू-टोना करने का आरोप लगाते हुए उसे घर से जबरन निकाल कर अपने घर ले गए। इसके बाद बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई के चलते महिला के गुप्तांग सहित शरीर के अन्य अंगों में गहरी चोटें आई हैं। किसी तरह वह आरोपितों के चंगुल से निकल कर घर पहुंची। फिर पति को साथ लेकर थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।