मुखिया पति पर जानलेवा हमला
प्रखंड के बड़ैल पंचायत के मुखिया ¨नकु ¨सह के पति अमीत कुमार पर कुछ शरारती तत्वों ने जानलेवा हमला किया।
नवादा। प्रखंड के बड़ैल पंचायत के मुखिया ¨नकु ¨सह के पति अमीत कुमार पर कुछ शरारती तत्वों ने जानलेवा हमला किया। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। इस संबंध में मुखिया पति अमीत कुमार ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें जसौली गांव के अर¨वद कुमार ¨सह, अमीत कुमार ¨सह, अनुप कुमार, अविनाश कुमार ¨सह, आकाश कुमार ¨सह आदि को आरोपित किया है।
आरोप है कि गांव में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में शरारती तत्व बाधा डालते हैं तथा ¨हसक घटना को अंजाम देने को तैयार हो जाते हैं। मुखिया पति अमीत कुमार समेत सरपंच बेसरा देवी, उपसरपंच कुलेश्वर यादव, मु¨द्रका यादव, सुभाष ¨सह, सुजीत ¨सह, शांति देवी, उपेन्द्र यादव, रामबाबु मिस्त्री आदि सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने घटना की तीव्र ¨नदा करते हुए पुलिस प्रशासन से मुखिया पति अमीत कुमार की प्राण रक्षा की गुहार लगाई है। आरोप है कि गांव के कुछ शारारती तत्वों के इशारे पर ग्राम हडिया नारदीगंज के कथित शरारती तत्वों ने मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया। लोगों ने इस घटना को अशोभनीय बताते हुए कहा कि इसकी जितनी ¨नदा की जाय कम है। थानाध्यक्ष ने इसकी जांच कर कारवाई करने का भरोसा दिलाया।