भाजपा नेता पर जानलेवा हमला
भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार भोला के घर पर शनिवार की देर शाम कुछ असमाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया।
नवादा। भाजपा के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार भोला के घर पर शनिवार की देर शाम कुछ असमाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला किया। जिसमें वे बुरी तरह घायल हो गए। बताया जाता है कि शनिवार की देर शाम भाजपा नेता अजय कुमार भोला अपने आवास में थे, तभी चुनावी रंजिश को ले मनोज कुमार अपने पुत्र सूरज कुमार और पोटाश कुमार के साथ आए और भाजपा नेता पर हमला कर दिया। जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गए। जिनका इलाज निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। इस बाबत उनके बड़े पुत्र नरेंद्र कुमार ने थाने में आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई है। इधर भाजपा नेता पर हमले की विभिन्न दलों ने ¨नदा की है। ¨नदा करने वालों में भाजपा नेता वृजनंदन प्रसाद, पप्पू साव, अजीत कुमार वर्णवाला, महेश प्रसाद, जदयू युवा नेता कौशल कुमार पांडेय, पंचायत समिति सदस्य पंकज कुमार पांडेय, पूर्व मुखिया नरेश कुमार मालाकार, कांग्रेस अध्यक्ष मो. कासिम, राजद नेता गणेश यादव आदि शामिल हैं।